- गोमूत्र (गाय का मूत्र) पंचगव्यों में से एक है। जबकि गोमूत्र और गोबर का खाद के रूप में लाभ होता है,
- शोधकर्ता रोगों को ठीक करने के किसी भी अन्य दावे को खारिज करते हैं और इसे छद्म विज्ञान मानते हैं।
- [1][2][3] ब्रिटेन के डॉ. काफोड हैमिल्टन के अनुसार – गौमूत्र के उपयोग से हृदय रोग दूर होता है तथा
- पेशाब खुलकर होता है कुछ दिन तक गौमूत्र सेवन से धमनियों में रक्त का दबाव स्वाभाविक होने लगता हैं ,
- गौमूत्र सेवन से भूख बढती है , यह पुराने चर्म रोग की उत्तम औषधि है। ब्रिटेन के अन्य चिकित्सक डॉक्टर सिमर्स कहते हैं कि गौमूत्र रक्त में बहने वाले दूषित कीटाणुओं का नाश करता है ।[4] आयुर्वेद के अनुसार, गोमूत्र कुष्ठ रोग, बुखार, पेप्टिक अल्सर, यकृत रोग, किडनी विकार, अस्थमा, कुछ एलर्जी, सोरायसिस, एनीमिया और यहां तक कि कैंसर का इलाज कर सकता है।[5][6] आधुनिक शोध के अनुसार भी वैज्ञानिकों ने यह सिद्ध किया है कि गोमूत्र मे कैंसर रोधी गुण होते हैं। यह कैंसर के खतरे को रोकने का काम करता है।
Gaumutra Ark
Original price was: ₹200.00.₹180.00Current price is: ₹180.00.
गोमूत्र पान एक ऐसी प्रथा है जिसका पारम्परिक रूप से कुछ संस्कृतियों में, विशेषकर भारत में, सदियों से पालन किया जाता रहा है। बौद्ध संघ मे गोमूत्र का सेवन करना श्रामणेतरों के लिए अनिवार्य नियम था।[10] भगवान बुद्ध द्वारा भिक्षुओं को पाण्डु रोग से ग्रसित होने पर औषधि के रूप में गोमूत्र की हर्रे पिलाने का वर्णन विनय पिटक के महावग्ग में आता है।[11] बौद्ध ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि श्रमण गोमूत्र में शोधित की गई हर्र सदैव अपने पास रखते थे । वायु विकार या पाचन संबंधी किसी भी प्रकार के कष्ट में वे इसे जल के साथ निगल जाते थे । हर्र एक ऐसी औषधि थी जो पूर्व काल से ही प्रचलित थी और रक्त शोधक , पाचक तथा रोगप्रतिरोधक की तरह उपयोग में लायी जाती थी । गोमूत्र की भावना देकर शोधन करने से हर्र में शरीर के सभी मुख्य तंत्रों की प्रणाली को सम करने गुण आ जाते थे ।[12] आयुर्वेद में पांडुरोग चिकित्सा एवं गलशुण्डी या टांसिलाइटिस मे गोमुत्र उपयोगी है।[13][14] गोमूत्र सेवन के समर्थकों का दावा है कि इसके औषधीय और स्वास्थ्य लाभ हैं। यद्यपि, यह समझना महत्वपूर्ण है कि इन दावों का समर्थन करने हेतु कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। वास्तव में, गोमूत्र के सेवन से सम्भावित स्वास्थ्य संकट जुड़े हैं








Reviews
There are no reviews yet.